एनसीईआरटी ने यूनेस्को, नई दिल्ली के साथ साझेदारी में आयुष्मान भारत के तहत स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के 11 विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए 11 एनिमेटेड वीडियो निर्मित किए हैं। इन एनिमेटेड वीडियो के साथ-साथ एनसीईआरटी और यूनेस्को द्वारा निर्मित प्रशिक्षण और संसाधन सामग्री देश भर के लाखों बच्चों और शिक्षकों के बीच जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगी।









































































































