प्रिया सुगम्यता योद्धा
“प्रिया सुगम्यता योद्धा" का श्री धर्मेंद्र प्रधान, माननीय शिक्षा मंत्री, शिक्षा मंत्रालय और डॉ वीरेंद्र कुमार, माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 24 अगस्त, 2021 को विमोचन किया गया। "प्रिया सुगम्यता योद्धा" नामक कॉमिक बुक विकलांग व्यक्तियों के अधिकारिता विभाग (दिव्यांगजन), सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है। यह प्रिया नाम की एक लड़की की दुनिया की झलक प्रदान करता है, जो एक दुर्घटना का शिकार हो गई थी और पैर में प्लास्टर होने के कारण चल नहीं सकती थी। कहानी दर्शाती है कि कैसे वह विद्यालय में सभी गतिविधियों में भाग लेने में सफल रही, क्योंकि विद्यालय ने सुगम्य बनने के प्रयास किए हैं। इस प्रक्रिया में प्रिया ने सुगम्यता के महत्व को सीखा और इसलिए वह अभिगम्यता योद्धा होने का संकल्प लेती है। कॉमिक बुक भारतीय साइन लैंग्वेज व्याख्यात्मक वीडियो के साथ उपलब्ध है। पुस्तक का मुख्य संदेश है "हर किसी को सुगम्यता की ज़रूरत है, सुगम्यता सबकी मदद करती है"। कॉमिक बुक में नौ गतिविधियां भी शामिल हैं जो हमारी दैनिक जीवन में सुगम्यता सम्बन्धी पहुंच/चिंताओं और इसके महत्व के बारे में अधिक सीखने की सुविधा प्रदान करेंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 हमारे राष्ट्र की शिक्षा संरचना में समावेशिता को बढ़ावा देने पर जोर देती है, इस तरह की पहल जनता में जागरूकता लाने में मदद करती है जो बेहतरी के लिए और हमारे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए व्यापक क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।
“प्रिया सुगम्यता योद्धा" कॉमिक बुक सुगम्यता की आवश्यकता का संदेश लाती है और छात्रों को सही रास्ते पर ले जाने में मदद करती है और सभी के प्रति दयालु, मददगार और आग्रहपूर्ण होने की विचारधाराओं को पनपने में मदद करती है। कॉमिक बुक दीक्षा पोर्टल, ई-पाठशाला और एनसीईआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है, ताकि सभी लोग कॉमिक बुक को पढ़ सकें।
क्या आपको पता है?
बच्चो, बुजुर्गो, गर्भवती महिलाओ अथवा बच्चो के साथ, बीमार या घायल व्यक्तियों , इनके साथ - साथ दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे यदि उनके आस पास की जगह को सुगम्य बनाया जाए। सुगम्यता स्वतंत्र रूप से जीवन व्यतीत करने का अधिकार देती है और सुरक्षा भी प्रदान करती हैं।
पढ़िए कॉमिक बुक और मिलिए प्रिया से और जानिये की हम कैसे -
- अपने आस - पास को सभी के लिये सुगम्य और सुविधाजनक बना सकते हैं ।
- दिव्यांगता की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति की परवाह किये बिना, सभी को आत्मनिर्भर बना सकते हैं।
प्रिया द एक्सेसिबिलिटी वॉरियर
Instruction:- To view epub files on your Browser, you have to add epubreader addons. The download link for epubreader addon are as follows:-
