वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर, 2021-22
कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान हमारे शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को समुदाय में इसके प्रसार को रोकने के लिए यथासंभव घर पर रहना पड़ा। इस स्थिति में, हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम उन्हें रोचक गतिविधियों के माध्यम से घर पर सीखने के कई वैकल्पिक तरीके सुझाए। यह इसलिए जरूरी है कि तनाव के वर्तमान परिवेश में हमें न सिर्फ अपने बच्चों को व्यस्त रखना है, बल्कि नई कक्षाओं में उनकी पढ़ाई की निरंतरता भी बनाए रखनी है। इस संदर्भ में, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने पिछले वर्ष (2020-21 के लिए) विद्यालयी शिक्षा के सभी चरणों के लिए वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर विकसित किए थे।
इस वर्ष भी लॉकडाउन के कारण विद्यालय बंद हैं और विद्यार्थी घर पर ही रहकर पढ़ाई जारी रखने के लिए बाध्य हैं। इसलिए, परिषद ने इस वर्ष अपने वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर में उन विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए गतिविधियों को सम्मिलित किया है, जिनके पास किसी भी प्रकार के डिजिटल साधन नहीं है। जिन विद्यार्थियों के पास डिजिटल साधनों की उपलब्धता है, उनके लिए, इस कैलेंडर में न केवल सामान्य दिशा-निर्देश और विषय विशिष्ट गतिविधियां शामिल हैं, बल्कि विभिन्न डिजिटल संसाधनों के उपयोग की विस्तृत सामग्री भी शामिल है। इसके अलावा, इसमें सुझाई गई गतिविधियों में आकलन का भी समेकन किया गया है। इस कैलेंडर में प्रकरणों या थीमों को संबंधित कक्षाओं के पाठ्यविवरण से चयनित किया गया है तथा सीखने के प्रतिफलों से जोड़ा गया है।
- उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियो के लिए आठ सप्ताह हेतु वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर भाग-1: हिंदी || English
- माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियो के लिए आठ सप्ताह हेतु वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर भाग-1: हिंदी || English
- उच् प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियो के लिए आठ सप्ताह हेतु वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर भाग-1: हिंदी || English
- प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियो के लिए आठ सप्ताह हेतु वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर भाग-1: हिंदी || English
