भाषा घर के बारे में
भाषा शिक्षा विभाग ने भाषा घर’ की स्थापना की है, जो एक समर्पित संसाधन केंद्र है। इसका उद्देश्य भाषाई अध्ययन के लिए विभिन्न भाषाओं से संबंधित सामग्री को संरक्षित करना और उसकी पहुँच सुनिश्चित करना है। यह पहल बहुभाषावाद,आईसीटी-सक्षम भाषा शिक्षा और भाषाई अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देती है, जो भाषा शिक्षा और भाषाविज्ञान की विकसित होती दृष्टि के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है|
"भाषा घर" एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करता है, जो पठन, लेखन, शोध और नवाचार को समर्थन देने वाले संसाधनों के संकलन हेतु समर्पित है। यह सहयोगात्मक चर्चाओं को प्रोत्साहित करता है और पारंपरिक व डिजिटल सेवाओं को समेकित करते हुए एक समन्वित शिक्षण वातावरण निर्मित करता है। एक सामाजिक स्थान के रूप में यह संसाधनों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करता है, जिससे यह शिक्षकों और विद्यार्थियों – दोनों के लिए एक अत्यंत मूल्यवान परिसंपत्ति बन जाता है।
सामग्री उपलब्ध है, जो एनसीईआरटी, एससीईआरटी तथा अन्य प्रतिष्ठित स्रोतों से प्राप्त की गई है। इसके अतिरिक्त, इसमें भाषा शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज़, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा, पाठ्यक्रम, नीतियाँ, एनसीईआरटी का वार्षिक प्रतिवेदन, समाचार-पत्रिकाएँ और आरआईईज़ (क्षेत्रीय शिक्षा संस्थानों) द्वारा प्रकाशित शोध प्रतिवेदन भी संग्रहीत हैं। इन विविध संसाधनों की उपलब्धता के माध्यम से "भाषा घर" भाषाई अन्वेषण और शैक्षणिक विकास के लिए एक समृद्ध वातावरण को बढ़ावा देता है।
