विभाग का परिचय
पूर्व में विख्यात शैक्षिक अनुसंधान और नीति परिप्रेक्ष्य विभाग (डी.ई.आर.पी.पी.) का नाम बदलकर शैक्षिक अनुसंधान प्रभाग (डी.ई.आर.) कर दिया गया है । यह एन.सी.ई.आर.टी. का एक महत्वपूर्ण प्रभाग है । प्रभाग का मुख्य उद्देश्य विद्यालयी शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए शैक्षिक अनुसंधान और अनुसंधान आधारित नीति परिप्रेक्ष्य को बढ़ावा देना है जो एन.सी.ई.आर.टी. का एक महत्वपूर्ण कार्य है ।
प्रभाग के मुख्य कार्यों में सम्मिलित हैं:
- विश्वविद्यालयों, संस्थानों और एन.सी.ई.आर.टी. के घटक इकाइयों से संबद्ध व्यक्तिगत शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अनुसंधान परियोजनाओं को वित्तपोषित करना ।
- संस्थागत अनुसंधान क्षमताओं का विकास और सुदृढ़ीकरण ।
- विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षिक अनुसंधान से संबंधित जानकारी का प्रसार; और
- शैक्षिक अनुसंधान से संबंधित पदाधिकारियों और लाभार्थियों तक पहुँचने और अनुसंधान निष्कर्षों और शिक्षा प्रणाली पर उनके प्रभाव पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए संचार के चैनल प्रदान करना ।
एन.सी.ई.आर.टी. की एक स्थायी समिति, जो शैक्षिक अनुसंधान और नवाचार समिति (ईआरआईसी/ERIC) के नाम से विदित है, विद्यालयी और अध्यापक शिक्षा के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा देने और समर्थन देने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्यरत है । ईआरआईसी के सदस्यों में विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों से शिक्षा और संबद्ध विषयों के प्रख्यात शोधकर्ता और एसआईई और एससीईआरटी के प्रतिनिधि सम्मिलित हैं। डीईआर ईआरआईसी के सचिवालय के रूप में कार्य करता है और शैक्षिक अनुसंधान को बढ़ावा देने की इसकी गतिविधियों का समन्वय करता है । ईआरआईसी के तहत वित्तीय सहायता के लिए प्राप्त प्रत्येक प्रस्ताव की जांच ईआरआईसी की एक उप-समिति द्वारा की जाती है, जिसे स्क्रीनिंग-सह-प्रगति निगरानी समिति (एसपीएमसी/SPMC) कहा जाता है । एसपीएमसी की अनुशंषा के आधार पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है । उप-समिति प्रत्येक परियोजना की वार्षिक प्रगति की भी जांच करती है ।
डीईआर के नियमित प्रमुख कार्यक्रम
- ईआरआईसी गतिविधियों का आयोजन: एसपीएमसी (SPMC) और ईआरआईसी (ERIC) की आम सभा की बैठकें ।
- स्वीकृत ईआरआईसी परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता जारी करना ।
- Indian Educational Review पत्रिका का प्रकाशन ।
- एन.सी.ई.आर.टी. डॉक्टरल फेलोशिप ।
- एन.सी.ई.आर.टी. रिसर्च एसोसिएटशिप (शिक्षाविद शोधकर्ता संग्रह योजना) ।
- डीआईईटी/एससीईआरटी और एन.सी.ई.आर.टी. संकाय के लिए शोध पद्धति पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम।
- एन.सी.ई.आर.टी. /एससीईआरटी/डीआईईटी स्तर पर किए गए शोधों के सार को एकत्रित करना।
डीईआर के नियमित प्रमुख कार्यक्रम
- शैक्षणिक रणनीतियों के रूप में स्वदेशी खेलों के एकीकरण का एक खोजपूर्ण अध्ययन। An (Exploratory Study of integration of Indigenous Sports and Games as Pedagogical Strategies) – Ongoing
वार्षिक आधार पर आयोजित अन्य कार्यक्रम
- एनआईई, एन.सी.ई.आर.टी. पत्रिकाओं का गुणात्मक सुधार के लिए परामर्श बैठक का आयोजन ।
- एसी/एमसी और पीएसी के लिए एन.सी.ई.आर.टी. घटकों द्वारा प्रस्तुत शोध प्रस्तावों की जाँच ।
कार्यक्रमों से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक
Guidelines for submission to Indian Educational Review (IER)
Guidelines for Submission of Research Proposals under ERIC scheme 2026 
ईआरआईसी के तहत प्रकाशन अनुदान योजना ।
एन.सी.ई.आर.टी. डॉक्टरल फेलोशिप । 2025 - English / Hindi || Advertisement || Apply Online
