भूमिका और प्रकार्य
एनसीईआरटी स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों (सीईपी) के लिए कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य करता है। एनसीईआरटी का अंतर्राष्ट्रीय संबंध प्रभाग (आईआरडी) इस संबंध में विभिन्न गतिविधियों का समन्वय करता है। ये गतिविधियाँ इस प्रकार हैं:
- अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ स्कूल शिक्षा प्रणाली, पाठ्यचर्या और शिक्षण सामग्री के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान:
- यूनेस्को, यूनिसेफ, यूएनडीपी, सीओएल आदि द्वारा प्रायोजित या समर्थित गतिविधियों को पूरा करने के अतिरिक्त, यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में विदेशी प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों, शिक्षकों और शिक्षक प्रशिक्षकों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करता है।
- यह स्कूल और शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में विदेशी नागरिकों के लिए शॉर्ट-टर्म इन-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है।
- यह विभाग यूनेस्को, यूनिसेफ, यूएनडीपी आदि के अधीन अंतरराष्ट्रीय एन.सी.ई.आर.टी सम्मेलनों, बैठकों, संगोष्ठियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए संकाय सदस्यों को प्रायोजित करता है।
- यह यूनेस्को के एशिया प्रशांत शैक्षिक नवाचारों के विकास कार्यक्रम (एपीईआईडी) के राष्ट्रीय विकास समूह (एनडीजी) का सचिवालय के रूप में कार्य करता है। एन.सी.ई.आर.टी एपीईआईडी के सहयोगी केंद्रों में से एक है। एपीईआईडी के साथ जुड़े एन.सी.ई.आर.टी के कार्यों में अन्य सहयोगी केंद्रों के साथ नवोन्मेषी अनुभवों को साझा करना शामिल है।
विभाग के व्यापक कार्य विदेशी देशों के साथ सामग्री और आवश्यक विशेषज्ञता वाले व्यक्तियों के आदान-प्रदान के माध्यम से सहयोग विकसित करने से संबंधित हैं। इसके अतिरिक्त, यह उन्हें स्कूल और शिक्षक शिक्षा के विभिन्न पहलुओं में क्षमताएँ विकसित करने में मदद करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता है। भारत और विभिन्न देशों के बीच शैक्षिक आदान-प्रदान और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के तहत हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों (एमओयू) में विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों को करने के लिए व्यापक दिशानिर्देश प्रदान किए गए हैं। ऊपर वर्णित कार्यों के अलावा, विभाग में संकाय सदस्य अपने विशेषीकरण के क्षेत्र में कार्य लेते हैं।
