प्रकाशन प्रभाग
प्रकाशन प्रभाग की स्थापना 1963 में (प्रकाशन इकाई के रूप में) की गई थी।विद्यालयों के लिए पाठ्यपुस्तकें और बाल साहित्य। 1964-65 में कुछ आदर्श पाठ्यपुस्तकों का प्रकाशन किया गया।बाद में, शैक्षिक साहित्य की केंद्रीय समिति की सिफारिशों के अनुसार, प्रभाग ने 1967 में पाठ्यपुस्तकों और संबंधित शैक्षिक सामग्री के प्रकाशन का कार्य आरंभ किया, जो मुख्यतः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), जवाहर नवोदय विद्यालयों तथा देश और विदेश के विभिन्न सार्वजनिक विद्यालयों से संबद्ध विद्यालयों के लिए आवश्यक थीं।
यह प्रभाग निरंतर विद्यालयी पाठ्यपुस्तकों (हिंदी, अंग्रेज़ी और उर्दू में), नीतिगत दस्तावेजों, अनुपूरक पाठ्यपुस्तकों, शिक्षक मार्गदर्शिकाओं, शोध अध्ययन और एकविषयक पुस्तिकाओं, व्यावसायिक शिक्षा की पाठ्यपुस्तकों, ब्रिज पाठ्यक्रम हेतु पुस्तकें, उदाहरणात्मक प्रश्न, प्रयोगशाला पुस्तिकाएं, पत्रिकाएं तथा स्कूल किट्स का प्रकाशन करता आ रहा है।

