सतर्कता एवं विधिकार्य अनुभाग
भूमिका एवं कार्य
- सतर्कता एवं विधिक अनुभाग, केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC), शिक्षा मंत्रालय (MoE) के साथ कानूनी एवं सतर्कता मामलों में समन्वय स्थापित करता है।
- एनसीईआरटी मुख्यालय एवं इसकी संघटक इकाइयों के अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरुद्ध विभाग को विभिन्न शिकायतें प्राप्त होती हैं।
- परिवादों/ शिकायतों का निवारण केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) और कार्मिक, लोक शिकायत एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार किया जाता है, तथा आवश्यकता अनुसार रिपोर्ट केंद्रीय सतर्कता आयोग एवं शिक्षा मंत्रालय को भेजी जाती है।
- एनसीईआरटी मुख्यालय एवं इसकी संघटक इकाइयों के अधिकारियों/कर्मचारियों के संबंध में सतर्कता अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करता है।
- परिषद उन अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची बनाए रखता है, जिनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही आरंभ की गई है।
- न्यायालय के प्रकरणों की प्रक्रिया और उनकी निगरानी/अनुवर्ती कार्यवाही करता है।
- परिषद के संबंधित अनुभागों/विभागों से जानकारी प्राप्त करना और उसे संबंधित अधिवक्ता को अग्रेषित करना। अधिवक्ता और एनसीईआरटी मुख्यालय के संबंधित अनुभाग/विभाग के बीच समन्वय स्थापित करना।
- अनुभाग से संबंधित विभिन्न त्रैमासिक रिपोर्टें केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) और शिक्षा मंत्रालय को प्रस्तुत करता है।
- न्यायालयीन प्रकरण की जानकारी लीगल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट ब्रीफिंग सिस्टम (LIMBS) पोर्टल पर समय-समय पर अद्यतन करता है।
- मासिक आधार पर न्यायालयीन प्रकरणों की सम्मिलित सूची शिक्षा मंत्रालय को प्रस्तुत करता है।
