| Beta Version

प्रारंभिक स्रोत

प्रारंभिक स्रोत


राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद में वयस्क शिक्षा के लिए समर्पित एक नए और सशक्त घटक के रूप में राष्ट्रीय साक्षरता केंद्र की स्थापना की सिफारिश की है। यह घटक एनसीईआरटी की साक्षरता, संख्यात्मक कौशल, मूलभूत शिक्षा आदि के लिए उत्कृष्ट पाठ्यक्रम विकसित करने की मौजूदा विशेषज्ञता के साथ समन्वय स्थापित करेगा और उसी के आधार पर आगे कार्य करेगा। इसके अतिरिक्त, यह केंद्र वयस्क शिक्षा के लिए एक राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा तैयार करेगा, जिसमें पाँच प्रकार के कार्यक्रम शामिल होंगे, जिनके परिणाम स्पष्ट रूप से परिभाषित होंगे जैसे - मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक कौशल, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, मूलभूत शिक्षा,व्यावसायिक कौशल एवं निरंतर शिक्षा|

सीएनसीएल-एनसीईआरटी के प्रमुख कार्य संसाधन एवं पक्ष समर्थित सामग्रियों के विकास, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों तथा विभिन्न हितधारकों के अभिमुखीकरण पर आधारित हैं।

सीएनसीएल की गतिविधियों के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • अधिगम को सरल बनाने के लिए मुख्य रूप से प्रवेशिकाओं, कार्यपत्रक, मूल्यांकन जैसी संसाधन सामग्री के विकास के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषदों के समन्वय से अभिविन्यास कार्यक्रमों का आयोजन क्षेत्रीय शिक्षा संस्थानों के सहयोग से किया जाता है|
  • नवभारत साक्षरता कार्यक्रम तथा शिक्षा सबके लिए के संदर्भ में राज्यों के मुख्य संसाधन व्यक्तियों, मास्टर ट्रेनर्स और प्रशिक्षकों को अभिमुख करने के लिए कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के संदर्भ में राज्यों/राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषदों की भूमिका को ध्यान में रखते हुए, राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार अकादमिक सहयोग प्रदान किया जाता है।
  • अकादमिक एवं प्रौद्योगिकी के कार्यक्रमों तथा गतिविधियों को परामर्श देने और उनका समन्वय करने हेतु शैक्षिक प्रौद्योगिकी के राज्य संस्थान जो भारत के राज्यों में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा स्थापित किए गए हैं|