लक्ष्य
राष्ट्रीय साक्षरता केंद्र -प्रकोष्ठ का लक्ष्य निम्नलिखित उद्देश्यों पर केंद्रित है:
- ‘ सबके लिए शिक्षा ’ (पूर्व में वयस्क शिक्षा) एक नोडल केंद्र के रूप शोध एवं संदर्भ के लिए राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्रोतों के माध्यम से कार्य करना|
- ‘ सबके लिए शिक्षा ’ को बढ़ावा देने के लिए पठन, लेखन, संख्याज्ञान एवं प्रसार हेतु संसाधन सामग्रियों के डिजाइन, अनुसंधान और निर्माण में उत्कृष्टता प्राप्त करना।
- शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न हितधारकों के एकीकरण के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पाँच घटकों में योगदान देना।
- शिक्षा सबके लिए" कार्यक्रम के गुणवत्तापूर्ण और समान रूप से क्रियान्वयन हेतु मुख्य संसाधन व्यक्तियों, स्वयंसेवी शिक्षकों एवं शिक्षकों की क्षमताओं का निर्माण करना।
- राज्य शैक्षिक एजेंसियों को रचनात्मक रूप से सूचित करना ताकि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्रस्तावित शैक्षिक प्रौद्योगिकी का समालोचनात्मक मूल्यांकन कर सकें।
