| Beta Version

दृष्टि

दृष्टि


प्रकोष्ठ एक ऐसे राष्ट्र की कल्पना करता है जहाँ हर व्यक्ति शिक्षित हो और उसमें मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता के साथ-साथ आलोचनात्मक चिंतन की भी क्षमता हो। प्रत्येक नागरिक डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, विधिक साक्षरता को समझने और उपयोग करने में सक्षम हो, साथ ही वह पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति सजग रहे।इसके अतिरिक्त, उसमें एक वैश्विक नागरिक के रूप में सामाजिक नैतिकता और जिम्मेदारियों की गहरी समझ हो और वह राष्ट्र की सामाजिक-आर्थिक संरचना में सक्रिय रूप से सकारात्मक योगदान दे सके।