अमुद्रित सामग्री

डेज़ी सम्पूर्ण पाठ, पूर्ण ऑडियो, त्रिभाषी इतिहास शब्दकोश

एक संगठन के रूप में एनसीईआरटी प्रभावी शिक्षण और अधिगम के लिए शिक्षाशास्त्रीय उपकरण निर्माण करती है। इस दायित्व का निर्वाह करने हेतु, हमने विभिन्न विषय क्षेत्रों में पाठ्यपुस्तकें, मैनुअल और शब्दकोश निर्मित किए हैं। 2017 में एनसीईआरटी द्वारा तैयार किया गया इतिहास का त्रिभाषी शब्दकोश अपनी तरह का अनूठा है, क्योंकि यह स्कूली शिक्षा के विभिन्न चरणों में इतिहास के विषय में इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न शब्दों और अवधारणाओं की तीनों भाषाओं अर्थात अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू में व्याख्या प्रदान करता है।

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को ज्ञान और सूचना प्राप्त करने में मदद करने के लिए, एनसीईआरटी ने सक्षम की मदद से इतिहास के त्रिभाषी शब्दकोश को डेज़ी फुल टेक्स्ट फुल ऑडियो में परिवर्तित किया। इस शब्दकोश में अनूठी विशेषताएँ हैं। इसमें टेक्स्ट और ऑडियो दोनों हैं और इसलिए यह गैर-दिव्यांग के साथ-साथ डिस्लेक्सिक और पढ़ने में कठिनाइयों का सामना करने वाले अन्य लोगों के लिए भी उपयुक्त है। इसके अलावा, यह टेक्स्ट को ऑडियो में बदलने वाली कोई साधारण मशीन नहीं थी, बल्कि इसे तीनों भाषाओं में मानव पाठकों द्वारा रिकॉर्ड किया गया था। इस शब्दकोश को पहले ही दृष्टिबाधित छात्रों के साथ आज़माया जा चुका है और उन्होंने इसे बहुत उपयोगी भी पाया। यह अब हमारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जहाँ इस शब्दकोश को डाउनलोड करने और चलाने के लिए विस्तृत दिशानिर्देश दिए गए हैं।
  इतिहास के त्रिभाषी शब्दकोष के लिए यहां क्लिक करें